Aligarh News: सिलेंडर हो गई बीते दिनों की बात अब अलीगढ़ के हर घर में होगा पीएनजी कनेक्शन, अलीगढ़ में मेट्रो सिटी जैसी सुविधाएं देने का मानचित्र तो तैयार हो चुका है। अलीगढ़ के हर घर में पीएनजी कनेक्शन का होना इसकी शुरुआत है। यह खबर अलीगढ़ के लोगों के लिए बेहद राहत देने वाली है। क्योंकि पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के माध्यम से अलीगढ़ के लोगों को सिलेंडर के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।
ग्रेटर अलीगढ़: मेट्रो सिटी की तरह चमकेगा, मॉल, एयरपोर्ट, यूनिवर्सिटी और रोजगार के नए अवसरों का हब!
2025 तक हर घर तक पहुंचेगी गैस, 20% सिलेंडर से सस्ती होगी
अलीगढ़ में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का कनेक्शन प्रक्रिया तेजी से प्रगति पर है और आने वाली फरवरी 2025 तक यह अलीगढ़ के हर घर तक पहुंच जाएगी। यह कनेक्शन शहर के पॉश इलाकों,अपार्टमेंट्स और व्यवस्थित कॉलोनियों में सबसे पहले दिए जाएंगे। शुरुआत में करीब 3500 से 4000 घरों में पीएनजी कनेक्शन दिया जाएगा, जो लोग पहले पंजीकरण कराएंगे, उन्हें पहले इसका लाभ मिलेगा। इसके बाद धीरे-धीरे अन्य क्षेत्रों में भी पीएनजी कनेक्शन पहुँचा दिए जाएंगे। पीएनजी गैस घरेलू गैस सिलिंडर से करीब 20% सस्ती पड़ती है, और अगर पीएनजी स्टोव का इस्तेमाल किया जाए तो यह 35% तक सस्ती हो जाती है।

सीएनजी के तीन नए स्टेशन भी अलीगढ़ में खोले जाएंगे। जिससे वाहनों को सीएनजी आसानी से उपलब्ध हो सके। पीएनजी की शुरुआत के बाद रसोई गैस के लिए सिलिंडर की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। घरों तक पाइप लाइन के जरिए गैस पहुंचाई जाएगी, जिससे लोगों की सुविधा बढ़ेगी। इस परियोजना के लिए बुलंदशहर के शिवाली से डिबाई होते हुए अलीगढ़ तक बड़े स्तर पर काम चल रहा है। यह कदम न केवल घरों की रसोई को आसान बनाएगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता में भी योगदान देगा।
अलीगढ़ के कासिमपुर पावर हाउस में बनेगा आर्टिफिशियल वेटलैंड, पर्यावरण संरक्षण की नई उम्मीद
अलीगढ़: पीएनजी और सीएनजी नेटवर्क से सस्ता ईंधन और स्वच्छ पर्यावरण
अलीगढ़ में पीएनजी और सीएनजी के बढ़ने से शहरवासियों को काफी राहत मिली है। वर्तमान में अलीगढ़ जिले में 60% ऑटो और टैक्सियां व 40% निजी वाहन सीएनजी का उपयोग कर रहे हैं। जोकि पिछले साल के मुकाबले एक वर्ष में 30% वाहन सीएनजी ईंधन पर शिफ्ट हुए हैं। वर्तमान में अलीगढ़ जिले में 18 सीएनजी पंप हैं, जिनमें से 10 शहरी क्षेत्र में और 8 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित हैं। जिले में प्रतिदिन 50,000 किलोग्राम सीएनजी की खपत होती है, और यह 92 रुपए प्रति किलोग्राम है। जिला अलीगढ़ पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने बताया कि सीएनजी नेटवर्क बढ़ने से सस्ता ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे पैसा व पर्यावरण दोनों का फायदा होगा।
नए साल की शुरुआत में मिलेंगी ये सुविधाएं
- फरवरी से मार्च 2025 के बीच शहर के करीब 3500 से 4000 घरों में पीएनजी के कनेक्शन दिए जाएंगे।
- बढ़ती सीएनजी की मांग को पूरा करने के लिए तीन नए सीएनजी पम्प खोले जाएंगे।
- 25 किमी लंबी गैस पाइपलाइन का कार्य पूरा होने वाला है। जिससे सीएनजी की उपलब्धता जल्दी और आसानी से हो जाए।
अलीगढ़ में सीएनजी के तीन नए स्टेशन खोले जाएंगे।
अलीगढ़ में सीएनजी के तीन और नए स्टेशन खोले जाएंगे, जिससे वाहनों की सीएनजी की मांग सुविधापूर्वक व जल्दी हो सके, घंटों लाइन में न लगना पड़े। ये तीनों स्टेशन वर्तमान में चल रहे पेट्रोल पंपों पर ही खोले जाएंगे, जिससे उपयोगकर्ताओं को पहले से ही परिचित स्थानों पर सेवा आसानी से मिल सके। इन तीन जगह होंगे सीएनजी पम्प –
- हरदुआगंज
- एटा चुंगी रोड पर इंजीनियर्स कॉलोनी के पास
- एटा चुंगी चौराहे के पंप पर